फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: ठंड बढ़ी, ला-नीना से और सताएगी सर्दी

Fri, 12 Dec 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कोहरे में लाइट जलाकर चलता वाहन चालक। संवाद   
विज्ञापन
पडरौना। पहाड़ों पर सक्रिय विक्षोभ से जिले में आ रही पछुआ हवा ने ठिठुरन और गलन बढ़ा दी है। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लॉ नीना का प्रभाव भी शुरू हो जाएगा। इसका प्रभाव अगले साल जनवरी के दूसरे सप्ताह तक रहेगा। इस दौरान जिले के मौसम का अधिकतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेल्सियस और न्यूनमत तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि दिसंबर का एक सप्ताह बीत चुका है। सर्दी थोड़ी लेट है। अब भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में ला-नीना परिस्थितियों में गिरावट और हिंद महासागरीय द्विध्रुव के तटस्थ परिस्थितियों में बदलाव होने ने ठिठुरन बढ़ा दी है। जिससे दिन में आसमान साफ होने पर निकल रही चटख धूप का असर भी कम होने लगा है। लाॅ-नीना इफेक्ट आते ही सर्दी शुरू हो गई। अब सुबह के समय कोहरा आना भी शुरू होगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि लाॅ नीना प्रशांत महासागर में होने वाली प्राकृतिक जलवायु घटना से जुड़ी है। इसके असर से ठंडी हवाएं बहने लगती हैं। इस वर्ष ला नीना की स्थिति है और यह प्रभावी हो गई है। इससे माना जा रहा है कि सर्दी लंबे समय तक पड़ेगी। उधर, दिसंबर वाली सर्दी ने पड़ने से किसान परेशान हैं। किसानों का मानना है कि अब भी कड़ाके की सर्दी नहीं पड़ेगी तो फसलों का उत्पादन प्रभावित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें