फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो--
विज्ञापन

रिश्तेदारी में आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान
नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया का रहने वाला था दिलजान
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार(कुशीनगर )। स्थानीय थाना क्षेत्र के विशुनपुरा बुजुर्ग गांव के नोनिया पट्टी टोले पर रिश्तेदारी में आए 20 वर्षीय युवक ने सोमवार शाम घर में फं दा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे एसओ ने घटना के संबंध में जानकारी ली। घर में एक महिला के अलावा कोई अन्य मौजूद नहीं था। सूचना पर मौके पर घरवाले पहुंचे। पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई थी।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया निवासी मुन्ना उर्फ दिलजान (20) सोमवार की सुबह करीब 10 बजे अपने रिश्तेदारी में जटहां बाजार थाना क्षेत्र के नोनिया पट्टी निवासी आशिक के घर आया था। यहां झोपड़ी में उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के किसी सदस्य ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ संजय कुमार ने घटना के संबंध में जानकारी ली। घटना के दौरान घर में केवल एक महिला थी, शेष सदस्य कही इधर-उधर थे। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों की देकर उन्हें मौके पर बुलाया। एसआई राकेश यादव ने बताया कि घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें