करीब दो दर्जन जोड़ियों के बीच हुआ मुकाबला, आगरा, बनारस और कुशीनगर के पहलवानों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार(कुुशीनगर)। छठ पूजा के अवसर पर विजयपुर दक्षिण पट्टी के पोखरा टोला में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें करीब दो दर्जन जोड़ियों के बीच मुकाबला हुआ। पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे।
पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष फुलबदन कुशवाहा ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया। इसके बाद मुकेश यादव ने धर्मवीर, मंजेश ने जितेंद्र, बच्चन ने दिनेश और अखिलेश ने संदीप को पटखनी दी। आगरा, बनारस और कुशीनगर से आए पहलवानों ने भी अपने दमखम का प्रदर्शन किया। अंत में आयोजक ग्राम प्रधान अमावस यादव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता का संचालन पंकज कृष्ण शास्त्री, बजरंगी यादव और गुड्डू ने किया, जबकि कौशल गुप्ता ने रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
इस दौरान श्याम उर्फ बालक दास, जयंत शाही, मुन्ना सिंह, बक्सीनाथ, दिलीप, संजय सिंह और नंदलाल विद्रोही सहित अन्य लोग मौजूद रहे।