फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गोवर्धन मेले में 30 से अधिक मुकाबलों में पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
30 से अधिक मुकाबले, कई जिलों से पहुंचे पहलवानों ने आजमाए दांव-पेच
विज्ञापन

बनकटा बाजार। स्थानीय बाजार में बुधवार को आयोजित दो दिवसीय गोवर्धन मेले में कुश्ती प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। इसमें जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में 30 से अधिक मुकाबले हुए।
मुख्य अतिथि कलीमुद्दीन अंसारी और विशिष्ट अतिथि उपनिरीक्षक विमलेश यादव, शंभू शरण सिंह, नितेश पांडेय और विष्णु गुप्ता ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ कराया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जम्मू-कश्मीर के पहलवान मुरा और अयोध्या के हरिंदर के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। उत्तराखंड के शक्तिमान ने 10 मिनट तक चले मुकाबले में बरेली के बबुआ को पटखनी दी। दिल्ली के सुल्तान वारसी ने बनारस के दानिश को हराया। वहीं, बरेली के सोनू पहलवान ने मथुरा के सूरज को चित कर जीत हासिल की।

इसके अलावा उत्तराखंड के हरिंदर पांडेय ने टीमल के पहलवान को शिकस्त दी, जबकि हनुमानगढ़ी के बाबा बजरंगी ने जौनपुर के उमेश पहलवान को पराजित किया। प्रतियोगिता में हुए अन्य मुकाबलों में भी पहलवानों ने अपने दांव-पेच दिखाए।
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता का संचालन अमोद उर्फ बाबू पांडेय और कैलाश यादव ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान मैनेजर गुप्ता, अभिषेक सोनी, महेंद्र गोंड, अभिषेक जायसवाल, नितेश वर्मा, रवि जायसवाल, अलाउद्दीन आलम, मस्तराज कुशवाहा, बैरिस्टर और विवेक साह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें