फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आइसक्रीम फैक्टरी में करंट से मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 08 Jul 2026 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र से सटे बिहार के धनहा थाना क्षेत्र के शमशेरवा गांव निवासी दयाशंकर पटेल की आइसक्रीम फैक्ट्री में काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर मृतक को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर लेकर आया और छोड़कर भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम हाउस के बाहर आइसक्रीन फैक्ट्री मालिक शव को छोड़कर भाग गया। करीब दो घंटे बाद मजदूर के परिजन पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार दयाशंकर पटेल(50) सोमवार सुबह रोज की तरह फैक्ट्री में काम करने गए थे। दोपहर करीब 12 बजे फैक्ट्री से फोन कर बताया गया कि उनकी तबीयत बिगड़ गई है और वह गिर गए हैं। इसके बाद परिजनों को कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई।कुछ देर बाद कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि दयाशंकर पटेल की मौत हो चुकी है। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य अस्पताल पहुंचे, जहां उनका शव मिला। परिजनों का आरोप है कि फैक्ट्री प्रबंधन इलाज की जिम्मेदारी लेने के बजाय उसको मेडिकल कॉलेज में छोड़कर चला गया। धनहा थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

पंखे का प्लग लगाते समय करंट लगने से युवती की मौत

रामकोला। क्षेत्र के परवरपार गांव में मंगलवार को करंट लगने से युवती बुरी तरह झुलस गई। उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। गांव निवासी अजय गोंड की 19 वर्षीय पुत्री रागिनी मंगलवार को घर में पंखे का प्लग बोर्ड में लगा रही वी। इस दौरान वह बोर्ड में आ रहे करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर पड़ी। घर वालों ने बिजली आपूर्ति बंद कर उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर लेकर पहुंचे। युवती के पिता अजय गोंड पंजाब के जालंधर में मजदूरी कर परिवार का परवरिश करते हैं। युवती की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें