फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोनियापट्टी गांव के समीप बांध का कार्य शुरू

विज्ञापन
एपी बॉध के 12.860 पर ठोकर निर्माण का कार्य शुरू।संवद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नोनियापट्टी गांव के समीप बांध का कार्य शुरू
विज्ञापन

- नौ करोड़ 18 लाख 88 हजार की लागत हो रहा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। नोनियापट्टी गांव के पास एपी बांध के 12.860 किलोमीटर पर नौ करोड़ 18 लाख 88 हजार की लागत से बाढ़ खंड के अभियंताओं ने रविवार से ठोकर का कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

नोनियापट्टी गांव के पास एपी बांध की किलोमीटर 12.860 पर बना ठोकर पिछले मानसून सत्र में गंडक नदी के कटान की जद में आ जाने से जर्जर हो चुका था। ठोकर की संवेदनशीलता को देखते हुए शासन ने इस ठोकर के पुनर्स्थापना कार्य को मंजूरी देते हुए नौ करोड़ 18 लाख 88 हजार की परियोजना को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। रविवार को जेई चंद्रप्रकाश, रमेशधर दुबे, राकेश कुमार, सुनील कुमार यादव, राजेश सिंह, संजय कुमार मौर्य जेई की टीम नोनियापट्टी पहुंचे और ठोकर निर्माण का कार्य शुरू करा दिया। अभियंताओं के अनुसार पहले चरण में मिट्टी से भरे बोरियों से किनारे का फाउंडेशन तैयार कराया जा रहा है। बाद में बोल्डर कार्य भी कराया जाएगा। ठोकर निर्माण का कार्य शुरू हो जाने पर गांव वालों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि बाढ़ व कटान के लिहाज से यह ठोकर काफी संवेदनशील रहा है। इसका निर्माण हो जाने से एपी बांध के साथ कई गांवों की सुरक्षा बढ़ जाएगी। इस संबंध में बाढ़ खंड तृतीय के सहायक अभियंता एसके प्रियदर्शी ने बताया कि अवर अभियंताओं की देखरेख में ठोकर निर्माण का कार्य शुरू करा दिया गया है। लोहे की जाली, बोल्डर के साथ अन्य सामानों को भी मंगाया जा रहा है। इस कार्य को 15 जून तक पुरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें