खड्डा। गंडक नदी के भैंसहा घाट पर पीपा पुल लगाने का कार्य शनिवार से शुरू हो गया है। दो माह से नदी के दोनों तरफ बसे लोग इसका इंतजार कर रहे थे। उम्मीद जताई जा रही है कि कुछ दिनों में पुल तैयार हो जाएगा और आवागमन चालू हो जाएगा।
गंडक नदी के भैंसहा घाट पर वर्ष 2020 से ही पीपा पुल लगाया जाता है। इससे कुछ माह के लिए नदी के दोनों तरफ बसे मरचहवा, बसंतपुर, हरिहरपुर, शिवपुर, नरायनपुर, सोहगीबरवा, मटियरवा, शिकारपुर, भोथहा, नौकाटोला एवं भैंसहा, पकड़ी बृजलाल, हनुमानगंज, मदनपुर सुकरौली, गैनही जंगल, भेड़हारी आदि के एक लाख लोगों को फायदा होता है।