फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हनुमानगंज के एसओ और छितौनी चौकी इंचार्ज पर वसूली का आरोप

Sat, 08 Feb 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। हनुमानगंज के तत्कालीन एसओ अजय पटेल और छितौनी चौकी इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगा है। शिकायतकर्ता ने प्रतिशोध में बाइक चोरी के मामले में भाई को जेल भेजने और चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए युवकों को बिना कार्रवाई रुपये लेकर छोड़ने का आरोप लगाया है। एसपी और डीएम को शिकायती पत्र देकर विवेचना भी हनुमानगंज थाने से बदलने की मांग की है। इस मामले में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के छितौनी बाजार निवासी रमेश गुप्ता का आरोप है कि एक सितंबर 2024 को डोल मेला के दौरान चार बाइकें चोरी हुई। इस मामले में पुलिस ने 19 सितंबर को केस दर्ज किया। रमेश के भाई मुकेश को हनुमानगंज पुलिस प्रतिशोध में दुकान से निजी कार में उठाकर लाई और दो दिन हिरासत में रखने के बाद बाइक चोरी के आरोप में जेल भेज दिया, जबकि 19 सितंबर को दो चोरी की बाइक पुलिस ने बरामद कर ली थी। रमेश का आरोप है कि दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में केस दर्ज नहीं करने पर तत्कालीन एसओ अजय पटेल के खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल क्रिमिनल शूट में नाम था। इस मामले में मुकेश भी गवाह था। दबाव में पुलिस ने इससे शपथ पत्र भी ले लिया था।
वहीं एक चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने तीन युवकों को छितौनी रेलवे स्टेशन के समीप से हिरासत में लिया। एक रात युवकों को छितौनी चौकी पर रखने के बाद छोड़ दिया गया, जबकि चोरी की बाइक छह दिनों तक छितौनी चौकी पर खड़ी रही। इसकी फोटो भी रमेश ने ली है और इसके भाई को जिस दुकान से पुलिस निजी कार में बैठाकर लाई थी। वहां का भी सीसीटीवी फुटेज पीड़ित के पास है। मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचने पर मालिक को बुलाकर आनन-फानन में पुलिस ने बाइक सौंप दी और केस तक दर्ज नहीं किया। उच्चाधिकारियों तक इसकी शिकायत उस समय भी रमेश ने की थी, जिसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। पीड़ित ने हनुमागंज पुलिस ने विवेचना स्थानांतरण दूसरे थाने पर करने, सीसीटीवी फुटेज और छितौनी चौकी में खड़ी चोरी की बाइक के मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।
विज्ञापन

हनुमानगंज थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर बाइक चोरी के मामले में मुकेश को जेल भेजा गया होगा। छितौनी चौकी में चोरी की बाइक कई दिनों तक खड़ी होने के मामले की जांच चौकी इंचार्ज विनोद सिंह के खिलाफ चल रही है। जांच कर इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें