फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कानून के बारे में महिलाओं को दी जानकारी

Tue, 10 Mar 2026 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बरई बनगवा गांव में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मौजूद बहू-बेटियों के साथ-साथ ग्रामीण महिलाओं को उप निरीक्षक मीरा वर्मा ने गुड टच व बैड टच के साथ ही सुरक्षा व अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो बहू और महिलाएं थाने तक नहीं पहुंच पाती हैं। उन्हें गांवों में चौपाल के माध्यम से उनके सुरक्षा कानूनों व अधिकारों के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


उप निरीक्षक मीरा वर्मा ने उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया कि सभी थानों में महिला शक्ति केंद्र बनाया गया है, जहां महिलाएं अपनी शिकायत आसानी से दर्ज करा सकती हैं। महिला अपराध से संबंधित हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 , पुलिस की सहायता के लिए 112 के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 108 व 102 नंबरों के बारे में जानकारी दी। महिला हेड कांस्टेबल छाया देवी ने महिलाओं को उनके उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान हेड कांस्टेबल इनामुद्दीन, कांस्टेबल जयसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें