फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नैतिक पथ पर चलने का प्रयास करें महिलाएं

Tue, 10 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
शहर के बुद्ध विद्या पीठ महाविद्यालय में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में उप​स्थित मंचासीन। स्रोत व
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बुद्ध विद्यापीठ पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की वीर सावरकर इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर में सोमवार को नारी सशक्तीकरण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें वक्ताओं ने स्वयंसेवकों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। मुख्य वक्ता अनुपमा सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज में होने वाली विकृतियों से अपने को बचाते हुए नैतिक पथ पर चलने का प्रयास करें, इसके लिए सोशल मीडिया से होने वाले नुकसान से अपने आप को बचाना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. सीमा मिश्रा ने कहा कि आज की महिलाएं सशक्त होते हुए अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहे। साथ ही जहां कहीं भी आपके अधिकारों का उल्लंघन हो उसके लिए न्याय संगत तरीके को अपनाते हुए अपने अधिकार को प्राप्त करने का प्रयास करें। अध्यक्षता करते हुए प्रो. भारत भूषण द्विवेदी ने कहा कि हमारा समाज प्राचीन काल से ही ग्रंथों के माध्यम से महिलाओं को समाज में श्रेष्ठ स्थान प्रदान करने की बात करता रहा है, महिलाओं के प्रति सम्मान देना संपूर्ण पुरुष समाज का दायित्व और कर्तव्य है। उन्होंने अपने उद्बोधन में प्राचीन काल के विभिन्न उदाहरणों को देते हुए अपने बातों की पुष्टि की। कार्यक्रम का संचालन और आभार ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नवीन सोनी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान महाविद्यालय की शिक्षिका डॉ. आकांक्षी मिश्रा, डॉ. रेखा सिंह, अनीता के साथ महाविद्यालय के शिक्षकों में अजीत, पटेल, शुभम मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें