नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
- कसया थाना क्षेत्र के तुर्कहां गांव की निवासी थी महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्कहां में बृहस्पतिवार की रात 20 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में छानबीन की और शव को कब्जे में ले लिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के गांव दिउलिया मनिया छपरा निवासी अक्षयबर साहनी ने अपनी पुत्री मोनी उर्फ रानी की शादी छह माह पूर्व तुर्कहां निवासी दीनानाथ साहनी के पुत्र विशाल से की थी। बृहस्पतिवार की रात मोनी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जांच पड़ताल की। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने हत्या की आशंका जताई है। इस संबंध में कप्तानगंज थाने के एसओ सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का सही पता चल पाएगा।