फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: डांडिया उत्सव में भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं

Tue, 30 Sep 2025 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। सेवरही के अजय नगर में शारदीय नवरात्र को लेकर सोमवार को डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें डांडिया के आठ ग्रुपों ने हिस्सा लिया और ग्रुप के सदस्यों ने परंपरिक वेशभूषा मे डांडिया नृत्य की प्रस्तुति से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

आयोजकों का कहना था कि डांडिया के आयोजन का उद्देश्य भारतीय कला व संस्कृति को नयी पीढ़ी तक पहुंचाना और युवाओं मे सामाजिक समरसता की भावना को प्रोत्साहित करना है।
डांडिया उत्सव में साक्षी शर्मा, अंशिका राठौर, सोनिया प्रजापति, रानी तिवारी, आलिया, अर्चना कुशवाहा, राजू ने प्रशिक्षित डांडिया के आठ ग्रुपों ने भाग लिया। सभी ग्रुपों ने देवी महिमा के गीतों पर अनूठे कौशल व पारंपरिक बेशभूषा मे भव्य डांडिया नृत्य की प्रस्तुति कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। बालिकाओं की एक ग्रुप द्वारा जब दुर्गा आरती पर डांडिया नृत्य की प्रस्तुति की तो दर्शक भी झूम उठे। डांडिया उत्सव का शुभारंभ सेवरही नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन जायसवाल, आयोजक डॉ. दीपक कुमार, गोविंद मद्धेशिया, करन गुप्ता, कलराज मिश्न, वाल्मीकि उपाध्याय , दुर्गेश मद्धेशिया, निकेश सिंह, दीपक यादव आदि ने दीप प्रजव्लित कर किया। इस दैरान डाॅ. दीपक कुमार, पूर्व चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, मुकेश गुप्ता, संदीप तिवारी, संतोष पाठक, सुनील मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें