मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के माघी कोठीलवा गांव का एक युवक परिवार के समेत पंजाब के फिरोजपुर रहकर मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की शाम परिवार के साथ एक दुकान में भोजन किया। इसके बाद परिवार के लोगों की हालत बिगड़ गई। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य लोगों का इलाज चल रहा है।
क्षेत्र के धुर्व सिंह टोला निवासी रामप्रताप पटेल (48) पत्नी रीता देवी (45) और पुत्र राजू पटेल (18), सरल (15) व निरंजन (12) के साथ पंजाब के फिरोजपुर में मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की शाम काम से लौटने पर उन्होंने परिवार के सभी सदस्यों के साथ एक दुकान पर भोजन किया। इसके बाद कमरे पर चले गए। संवाद