फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कार से टकराया टेंपो, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मथौली। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हाटा–कप्तानगंज मार्ग स्थित मलुकही गांव के सामने ईंट भट्ठे के पास रविवार को एक कार व टेंपो के बीच टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ऑटो चालक सहित पांच लोग गंभीर जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने निजी वाहनों से उन्हें सीएचसी मथौली पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चार की हालत गंभीर देख उन्हें रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हाटा कोतवाली थाना क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी मंजू देवी (40), फूला देवी (55), गुंजा देवी (30), राजीव गुप्ता (40), कुसमावती देवी (60) मौनी अमावस्या का छोटी गंडक नदी में स्नान कर ऑटो से सवार होकर घर लौट रहे थे, मलुकही गांव के पास ईंट भट्ठा के नजदीक कार से टेंपो टकरा गई। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी मथौली पहुंचाया, जहां फूला देवी, गुंजा देवी, कुसमावती देवी व राजीव गुप्ता का प्राथमिक उपचार कर हालत गंभीर देख मेडिकल काॅलेज कुशीनगर रेफर कर दिया गया, जबकि मंजू देवी का उपचार कर उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह हादसा एक स्कूटी सवार को बचाने के चलते कार अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गई।
हादसे के बाद चालक सड़क पर ही कार छोड़कर भाग गया। इस संबंध में कप्तानगंज थाना अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि दोनों वाहन थाने ले आए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें