फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Thu, 23 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया। नगर के वार्ड नंबर 24 सुभाष नगर में मंगलवार को 28 वर्षीय विवाहिता का शव कमरे में छत की कुंडी से साड़ी के फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कसया पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जांच के लिए घर में लगे सीसीटीवी डीवीआर को भी कब्जे में ले लिया है। कसया नगर पालिका के वार्ड नंबर 24 सुभाष नगर के चित्रतुली गली निवासी संदीप मद्धेशिया (32) की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व पिपराइच निवासी नेहा गुप्ता (28) से हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाह के कुछ माह बाद ही दंपती में घरेलू कलह शुरू हो गई थी। शनिवार को किसी बात को लेकर फिर विवाद हो गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मी ने समझा-बुझाकर स्थिति को शांत करा दिया था।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, मंगलवार को महिला घर की ऊपरी मंजिल पर जाती दिखी। कुछ देर बाद उसका फंदे से लटका शव मिला। एसओ अभिनव मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

नवंबर में तय है ननद की शादीघनश्याम मद्धेशिया के पांच बच्चों में चार बेटी और एक बेटा है। तीन बेटियों की शादी कर दिए थे। वहीं बेटे संदीप की नगर में ही एक जनरल स्टोर की दुकान है। वहीं एक छोटी बेटी का नवंबर माह में बारात आने वाली थी।
विज्ञापन

पिता ने संदीप की शादी पांच साल पहले गोरखपुर के पिपराइच निवासी नेहा गुप्ता से कराए थे। संदीप की दो बेटियां बड़ी बेटी समृद्धि (4) व छोटी बेटी समीक्षा डेढ़ वर्ष की है।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें