फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सियार के हमले में दो गांवों के 10 लोग घायल, दहशत

Thu, 23 Oct 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खडडा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव व सिरिसिया गांव में सियार ने 10 लोगों को काटकर जख्मी कर दिया। घायलों का इलाज तुर्कहा सीएचसी पर कराया गया। सियार के हमले के बाद गांव वाले दहशत में है। गांव वाले की पिटाई से एक सियार की मौत हो गई है। बोधीछपरा गांव में मंगलवार की देर रात लोग अपने दरवाजे पर थे। इसी बीच गांव में अचानक सियार के हमला करने का शोर मचा।
विज्ञापन

अभी लोग खुद को संभालते और घरों में छिपते कि सियार ने बिंदा मोदनवाल (70), चंद्र बैठा (65), अजय साहनी (23), बिजली देवी (50), शंकर राजभर (55 वर्ष), आरती देवी (55), भोली (30) सहित लगभग 10 लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।
घायल बुजुर्ग बिंदा निषाद ने बताया कि वह अपने दरवाजे पर खड़े थे तभी अचानक सियार ने पैर में काट लिया। इसके बाद तुर्कहा सीएचसी में इलाज हुआ।
बिंदा आकर घर में बैठे थे तभी दोबारा सियार पहुंचा और हमला कर दिया। सियार के हमले में घायल बुजुर्ग चंदर ने बताया कि रात में हाथ में टार्च लेकर घर से बाहर निकले थे अचानक गन्ने के खेत से निकले सियार ने काट लिया।
विज्ञापन

इसी तरह अन्य लोगों को भी सियार ने हमला कर जख्मी कर दिया। सभी घायलों का इलाज तुर्कहा सीएचसी में कराया गया। कुछ दिन पहले भी सियार के हमले में कई लोग घायल हो गए थे। दहशत में ग्रामीण लाठी डंडा लेकर पहरा दे रहे थे अचानक तेजी से सियार लोगों की ओर दौड़ा ग्रामीणों ने हिम्मत करके उसे पकड़ने की कोशिश की इस दौरान उसकी चोट लगने से मृत्यु हो गई।
ग्रामीणों का कहना है कि अभी और सियार हो सकते हैं। वन विभाग व जिला प्रशासन को लोगों की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठानी चाहिए। रेंजर अमृता चंद ने बताया कि सियार के हमले से कुछ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

इनका इलाज कराया गया है। वन विभाग की टीम आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अभी सियार के मरने की कोई जानकारी नहीं मिली है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें