फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान : राजकुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस में महिलाओं का सम्मान : राजकुमार
विज्ञापन

- कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। कस्बे में सोमवार को कांग्रेस की तरफ से पदयात्रा निकाली गई। इसमें ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं,’ के श्लोगन के साथ कस्बे में भ्रमण कर कांग्रेस के कार्यकाल की योजनाओं की जानकारी दी गई।
जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी के मंडल कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां से पदयात्रा निकालकर आजाद चौक, फल मंडी चौराहा, रेलवे स्टेशन रोड़, सुभाष चौक होते हुए वापस हनुमान मंदिर पार्टी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

पदयात्रा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने कहा कि अन्याय, अत्याचार, अपराध, महंगाई, बेरोजगारी और लूट के विरुद्ध प्रदेश की महिलाएं जागरूक हो चुकी हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को लोग जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं को सम्मान दिया है। इसका परिणाम है कि कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष और राष्ट्रपति पद तक महिलाओं को पहुंचाया है।
इस दौरान रतन मद्धेशिया, अनिरुद्ध कुशवाहा, अशोक सिंह, विजेंद्र मल्ल, वाजिद अली, अभय सिंह, फत्ते आलम, श्रीराम कुशवाहा, राधेश्याम कुशवाहा, आरती देवी, इसरावती देवी, संदीप कन्नौजिया, महेंद्र राय, देवेंद्र सिंह, संजय गुप्ता, तरीफुन नैसा, मंजू देवी, अनिता देवी, देवमती, प्रतिमा, सुमित्रा, बर्फी देवी, रीता देवी, किरण, सोनी देवी, सुगंधि देवी, तिलावती देवी, पुष्पा देवी, इम्रावती देवी, माया देवी, जनघुटटी देवी, जवाहिर चौहान, करन जायसवाल और श्याम जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा, की नारेबाजी
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। विधानसभा कांग्रेस कमेटी की महिला इकाई ने शक्ति संवाद पदयात्रा निकाल की। लोगों ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया। पदयात्रा भटवलिया नंबर एक से शुरू होकर समऊर रोड स्थित मिडिल स्कूल तक पहुंची। वहां नगर पंचायत कार्यालय के सामने सभा कर कांग्रेस की नीतियों की जानकारी दी। सोमवार को ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम के तहत महिलाओं के अधिकार को लेकर तमकुहीराज कस्बे में महिलाओं की पदयात्रा निकाली गई। इसमें कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं के लिए की गई घोषणा की जानकारी दी गई। पदयात्रा शुरू होने से पहले महिला कार्यकर्ता रीता और राधिका सहित कई लोगों ने संबोधित किया। रैली में दुदही, सेवरही और तमकुही ब्लॉक के विभिन्न गांवों की महिलाओं और लड़कियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें