रामकोला। थाना क्षेत्र के बगहाखुर्द निवासी 40 वर्षीय महिला अपनी छोटी बहन के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गई और 29 जनवरी को भोर में हुई भगदड़ में गंभीर रूप में घायल हो गई। मेला पुलिस ने वहां बने हॉपिस्टल में भर्ती कराया। छोटी बहन ने फोन किया तो पुलिसकर्मी ने उसके घायल होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी। वहां पहुंची छोटी बहन उसकी हालत देख वहां से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 22 हजार रुपये में एंबुलेंस कर शव को शनिवार को भोर में घर लेकर पहुंची, इसकी खबर मिलते ही क्षेत्रीय विधायक और तहसील प्रशासन भी पहुंच गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
रामकोला थाना क्षेत्र के इस गांव निवासी बसंती देवी गोरखपुर से बस से प्रयागराज महाकुंभ स्नान पहुंची। वहां पर उसकी छोटी बहन गुड़िया देवी ट्रेन से अपनी परिजनों के साथ पहुंची थी। दोनों बहने फोन पर बात करती रही। स्नान के समय पहुंची छोटी बहन गुड़िया देवी ने बताया कि जब भगदड़ मची तो उसने किसी तरह से जान बचाई और अपनी बहन को फोन मिलाया तो मेला से पुलिसकर्मी ने फोन उठाया और बोले कि महिला मेला क्षेत्र में बने अस्पताल में भर्ती हैं। उसके बताए हुए स्थान पर जब हम पहुंची तो मेरी बहन की हालत खराब थी, वहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। किसी तरह गुड़िया बड़ी बहन का शव लेकर एंबुलेंस से घर पहुंची। परिजनों ने एसडीएम कप्तानगंज को सूचना दी। कुछ देर बाद तहसील प्रशासन स्थानीय पुलिस के साथ पहुंचे। विधायक विनय प्रकाश गोड़ पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बढ़ाते हुए शासन से मिलने वाली मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
अनिल
अनिल
अनिल
अनिल
अनिल
अनिल
अनिल
अनिल
अनिल