उजारनाथ। थाना पटहेरवा के अंतर्गत आते गांव मुडेरा सुमही खुर्द निवासी व्यक्ति ने तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव बेलवा बुजुर्ग निवासी बहू पर तीस लाख रुपये व आभूषण और अन्य गृहस्थी के सामान लेने के बाद पति के साथ रहने से इन्कार करने का आरोप लगाते हुए वाद दाखिल किया है। इस पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बहू और उसके पिता व माता पर अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
इंद्रदेव सिंह निवासी गांव मुडेरा सुमही खुर्द थाना पटहेरवा ने न्यायिक मजिस्ट्रेट कसया के न्यायालय में एक वाद दाखिल कर कहा है कि उसके लड़के राम प्रताप सिंह का विवाह पांच जून 2015 में बेलवा बुजुर्ग थाना तुर्कपट्टी निवासी अमृता सिंह पुत्री व्यास सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद वह पांचवें दिन विदा होकर मायके चली गई और पढ़ाई का बहाना बनाकर गोरखपुर में क्वार्टर लेकर रहने लगी। बाद में उनका लड़का रोजगार के सिलसिले में विदेश चला गया। वहां से पत्नी के कहने पर उसके खाते में तीस लाख रुपये भेजे और 15 लाख के आभूषण व गृहस्थी सामान खरीदा। उससे उसकी बहू ने लखनऊ में आवासीय भूमि खरीद ली, लेकिन वह कभी ससुराल नहीं आई।