फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सांप डसने से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया दीक्षित गांव में बुधवार को सांप के डसने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे मेडिकल कॉलेज कुशीनगर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सिरसिया दीक्षित गांव निवासी 35 वर्षीय पत्नी रंजना मिश्रा बुधवार सुबह करीब 11 बजे घर के एक कोने में रखी टोकरी से मिर्च निकालने गई थीं। बताया जाता है कि टोकरी में पहले से बैठा कोबरा सांप अचानक बाहर निकला और उनके हाथ में डस लिया। सर्पदंश के बाद रंजना चिल्लाते हुए बाहर आईं और परिजनों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गईं।
परिजन लगभग 20 मिनट के भीतर उन्हें मेडिकल कॉलेज कुशीनगर लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को परिजनों ने गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें