फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मारपीट में घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
छितौनी। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया गांव में बीते सोमवार को आम के बगीचे की रखवाली कर रहे एक बुजुर्गों के साथ हुई मारपीट में घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। उनका इलाज गोरखपुर एम्स में चल रहा था। क्षेत्र के बेलवनिया सरेह में राजू मल्ल के आम के बगीचे में 80 वर्षीय रामचंद और 60 वर्षीय गम्हा रखवाली करते थे। बीते सोमवार की देर रात अज्ञात बदमाशों ने मारपीट कर रामचंद को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जबकि गम्हा वहां से भाग गए थे। सूचना पर आई डायल 112 पुलिस ने उन्हें तुर्कहां सीएचसी ले गए, जहां हालत गंभीर देख एम्स गोरखपुर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हनुमानगंज थाना प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घटनास्थल का निरीक्षण कर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें