पडरौना। मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर जिला स्टेडियम में शनिवार को एथलेटिक्स और तैराकी प्रतियोगिता हुई। इसमें विजेता प्रतिभागियों को खेल विभाग की तरफ से पुरस्कृत किया गया।
स्टेडियम में शनिवार को सबसे पहले सब जूनियर एथलेटिक्स बालक/बालिका प्रतियोगिता हुई। इसमें कुल 90 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से शिवम गुप्ता, कुष्णा साहनी, सूर्या गोड़, शरिफ, निखिल, रितीक गुप्ता, राज पासवान, अभिषेक कुमार, चिरंजीवी सिंह, निहाल यादव, अनुराग पांडेय, इजहार अंसारी, सिंटू कुमार चौधरी और गोला प्रेक्षपण में कृष्णा साहनी, मिंटू कुमार, आदित्य उपाध्याय, राहुल शर्मा और सूर्या गोंड़ ने विजेता बने। इसी तरह बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता में दिशा गोंड़, अंकिता, लक्ष्मी कुमारी, वैभवी, शिवांगी, रानीका यादव, वैभवी विजेता घोषित हुईं। अंत में हुई तैराकी प्रतियोगिता में 50 मीटर बैक स्ट्रेक में अंश निषाद, पीयूष कुमार, रिशू साहनी, यसवर्धन चौहान, राज साहनी, नैन चौहान, 200 मीटर फ्री स्टाईल में सागर भारती, विपिन यादव, आयुषमान चौहान, आदित्य यादव, नन्हें सिंह और आदित्य चौहान ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। इन सभी विजेता खिलाड़ियों को वरिष्ठ कोषधिकारी सुनील कुमार यादव, वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक विनय कुमार गौरव, मनीष कुमार गुप्ता, अभय पांडेय, सचिन कुमार ने पुरस्कृत किया। अंत में क्रीडाधिकारी रवि कुमार निषाद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।