पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के नरहवा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने उनके घर शादी में बिना बुलाए लोगों पर भोजन फेंकने से मना करने पर मारपीट का आरोप लगाया है।
नरहवा निवासी ध्रुवदेव प्रसाद गोड़ ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि 24 नवंबर को उनके पड़ोसी राम अवध शर्मा के घर बरात आई थी। वे उनके दरवाजे पर आए मेहमानों को भोजन करा रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी गांव बसडीला महंथ के विशाल यादव एक साथी के साथ वहां बिना बुलाए आए और भोजन करने बैठ गए।
भोजन करने के दौरान जानबूझ कर पूड़ी और सब्जी नीचे गिरा रहे थे। मनाकर पर वे नाराज होकर उन्हें अपशब्द बोलते हुए चले गए। अगले दिन 25 नवंबर को वे बसडीला महंथ बाजार के पास उन्हें रोक कर उनके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। इस संबंध थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।