फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं के डंठल में लगी आग, चारों ओर छाया धुएं का गुबार

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं के डंठल में लगी आग, चारों ओर छाया धुएं का गुबार
विज्ञापन

- हवा के तेज झोके के साथ आगे बढ़ती गई आग
हाटा(कुशीनगर)। शनिवार को दोपहर बाद हाटा क्षेत्र में कई जगह आग लग गई। गेहूं के कट चुके खेत में पड़े डंठल में आग पकड़ने के चलते एक-एक खेत से होते हुए कई गांवों तक पहुंच गई। हालांकि, गेहूं कट जाने से अनाज का नुकसान तो इस आग से नहीं हुआ, लेकिन पूरे इलाके में आग की दहशत फैल गई। धुएं का गुबार हाटा नगर सहित पूरे इलाके में फैल गया।
पछुआ हवा के चलते थरुआडीह गांव के पास एक खेत में लगी आग फैलकर नरायनपुर, बेलवा सुदामा, पैकौली, मुजहना रहीम, पैकौली बावन, मंगलपुर मंगरुआ, सिकटा, सिंहपुर बरवा सहित कई गांवों के खेतों तक पहुंच गई और अपनी चपेट में ले लिया। खाली खेतों में लगी आग को बुझाने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ी दौड़ती रही। शाम तक कई इलाकों में इक्का दुक्का आग की खबरें आती रहीं। अच्छी बात यह रही कि इस तरह की आगलगी के बावजूद किसी प्रकार की हानि नहीं हुई। शाम होते होते सभी जगहों से आग बुझ गई। इसके बाद लोगों और प्रशासन ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

00000
आग से तीन घर जले
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कौआसार में आग लगने से तीन घर जल गए। उनमें रखे सामान भी जलकर नष्ट हो गए।
कौआसार गांव के इंद्रासन टोले पर शनिवार की शाम को आग लग गई। आग लगने से रामानंद, केश्वर और विजय प्रताप का फूस का घर जलकर नष्ट हो गया। घर में रखा सामान और नकदी भी आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने की जानकारी पर पुलिस फोर्स के साथ एसओ गिरजेश उपाध्याय पहुंचे और आग बुझाने में ग्रामीणों की मदद की। संवाद
विज्ञापन

आग से दो झोपड़ियां जलीं
बोदरवार। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बनकटा गांव में शनिवार की शाम तकरीबन साढ़े छह बजे आग लगने से दो व्यक्तियों की झोपड़ियां जल गईं। इस आगलगी में उनका गृहस्थी का सामान भी जलकर नष्ट हो गया।
शनिवार को बनकटा निवासी रामक्यास और हरि की झोपड़ी जल गई। झोपड़ी में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन व साइकिल आदि जलकर नष्ट हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें