फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें निस्तारण: एसपी

विज्ञापन
फरियादियों की समस्या सुनाते एसपी धवल जायसवाल।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें निस्तारण: एसपी
विज्ञापन

तरयासुजान के थाना समाधान दिवस में एसपी ने सुनीं फरियाद
कुशीनगर। जनपद के सभी थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी ने तरयासुजान थाने में फरियादियों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।
एसपी धवल जायसवाल ने तरयासुजान और एएसपी रितेश कुमार सिंह ने कुबेरस्थान थाने में फरियादियों की समस्याएं सुनीं। सीओ सदर कुंदन सिंह ने पडरौना कोतवाली में समस्याएं सुनीं। पडरौना कोतवाली में 16 मामले आए। इनमें 15 राजस्व और एक पुलिस विभाग से संबंधित था। पुलिस विभाग से संबंधित एक मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। सीओ कसया ने कसया थाने में समाधान दिवस के दौरान फरियाद सुनी और निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसीलदार नरेंद्र राम और एसओ अनिल कुमार उपाध्याय की मौजूदगी में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कप्तानगंज थाने में 20 मामले आए। दो मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
गुरवलिया बाजार प्रतिनिधि के अनुसार तुर्कपट्टी थाने में 16 मामले आए। तीन मामलों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। एएसपी ने एसओ जेपी पाठक को पुलिस टीम गठित कर मौके का निरीक्षण करने और निष्पक्ष विवेचना करने के निर्देश दिए।
अहिरौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार दो फरियादी समाधान दिवस में आए। एक की शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसओ विवेकानंद यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार समाधान दिवस में 15 मामले आए। इनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इसी तरह अन्य थानों में भी समाधान दिवस का आयोजन कर लोगों की शिकायतें सुनी गईं।
तरयासुजान थाने का निरीक्षण भी किया
पडरौना। एसपी धवल जायसवाल ने शनिवार को तरयासुजान थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध, आगंतुक, त्योहार, भूमि विवाद, हत्या/बलवा से संबंधित रजिस्टर तथा अन्य अभिलेख का अवलोकन किया। पुलिसकर्मियों को अभिलेख का उचित रख रखाव करने के निर्देश दिए।
एसपी ने थाने के निरीक्षण के दौरान जन सुनवाई से संबंधित शिकायती पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की। महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुएमहिला पुलिसकर्मियों को फरियादियों से अच्छा व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने के निर्देश दिए। बीट पुलिसिंग प्रणाली के माध्यम से जनसमस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। मालखाने में रखे बलवा ड्रिल से संबंधित उपकरणों की साफ सफाई कराकर रखने के लिए कहा। लावारिस वाहन एवं माल की सूची बनाकर नीलामी की प्रक्रिया नियमानुसार कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूपी-बिहार सीमा के बारे में ली जानकारी
सलेमगढ़। एसपी ने बहादुरपुर पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। बिहार सीमा पर स्थित इस पुलिस चौकी में उन्होंने बैरक, मेस और कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। चौकी प्रभारी से यूपी-बिहार सीमा के बारे में जानकारी ली। बिहार सीमा को जोड़ने वाली कच्ची एवं पक्की सड़कों और उनकी उपयोगिता के बारे में जानकारी ली। इस दौरान तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें