फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बोरे के अभाव में गेहूं की खरीद प्रभावित

Fri, 17 Apr 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कप्तानगंज गेहूं क्रेय केंद्र पर खरीदारी किए गए गेहूं की बोरी की सिलाई करते  मजदूर।संवाद
विज्ञापन
कसया। यदि प्रशासन पर्याप्त बोरे उपलब्ध कराकर गेहूं की खरीददारी प्रारंभ नहीं करता है तो भारतीय किसान संघ पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री अरविंद कुमार ने कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को प्रेषित पत्र में कहा कि प्रदेश में बोरे के अभाव में गेहूं की खरीददारी नहीं हो रही है। ऐसी स्थिति में किसान अपने उत्पाद को लेकर काफी परेशान हो रहे हैं। यदि समस्या का त्वरित समाधान नहीं हुआ तो भारतीय किसान संघ प्रदेश भर में धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। संवाद
विज्ञापन

12 किसानों से हुई आठ सौ क्विंटल गेहूं की खरीद
कप्तानगंज। तहसील के बभनौली में खाद्य विभाग ने दो क्रय केंद्र स्थापित किए हैं। यहां अब तक 12 किसानों से आठ सौ क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। जबकि इन दोनों केंद्रों से सात हजार क्विंटल खरीद का लक्ष्य निर्धारित है।

केंद्र प्रभारी विजय शंकर राय ने बताया कि अब तक महज 12 किसानों ने ही गेहूं बिक्री को लेकर रुचि दिखाई है। उनसे कुल आठ सौ क्विंटल गेहूं की खरीदारी हुई है। 100 किसानों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें