फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: एंटी-करप्शन अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्हाट्सएप नंबर जारी

Sat, 27 Dec 2025 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत कुशीनगर पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है। एसपी केशव कुमार ने एंटी-करप्शन अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए एक विशेष व्हाट्सएप नंबर 7839862229 जारी किया है। इस नंबर पर आमजन पुलिस विभाग में हो रही किसी भी प्रकार की रिश्वतखोरी या दलाल प्रवृत्ति से जुड़ी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन





पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी थाने, पुलिस कार्यालय या पुलिसकर्मी जैसे विवेचक, यातायात पुलिसकर्मी, बीट आरक्षी अथवा अन्य कर्मचारी द्वारा चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट वेरिफिकेशन, मुकदमा दर्ज कराने, विवेचना या ट्रैफिक से जुड़े मामलों में पैसे की मांग की जाती है, तो तत्काल शिकायत दर्ज करें। शिकायत के साथ फोटो, वीडियो, ऑडियो या चैट स्क्रीनशॉट जैसे साक्ष्य भेजने की भी अपील की गई है।
इसके साथ ही यदि किसी थाने पर दलाल प्रवृत्ति के लोगों का आना-जाना आमजन को न्याय मिलने में बाधा बन रहा है, तो ऐसे व्यक्तियों की भी शिकायत इसी नंबर पर की जा सकती है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। यह सेवा 24 घंटे सक्रिय रहेगी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह नंबर केवल भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के लिए ही है, अन्य मामलों के लिए पूर्व निर्धारित थाना एवं अधिकारियों के सीयूजी नंबरों का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें