फाजिलनगर। न्यायालय के आदेश पर चौराखास पुलिस ने मारपीट का की प्राथमिकी दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। थाना क्षेत्र के रहसू जनोबी पट्टी निवासी मीरा देवी ने न्यायालय में वाद दाखिल बताया था कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के संतराज, गुड्डू, अमरेश, नरेश, महंथ आदि गोलबंद होकर उनके साथ मारपीट करते हुए अभद्रता की।
इसकी शिकात पुलिस से की, लेकिन उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नही हुई। मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर कार्रवाई के आदेश दिए। इस संबंध में एसओ अजय पटेल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। संवाद