फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम : कोहरे में घटी दृश्यता हवाएं बढ़ा रहीं ठिठुरन

Wed, 08 Jan 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मौसम के असर से जनजीवन प्रभावित है। घने कोहरे और बादलों के कारण दृश्यता तो कम हो ही रही है। वहीं करीब छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम से चली हवाएं लोगों को ठिठुरन का अहसास करा रही हैं।
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं के कारण बुधवार को ज्यादातर लोग घरों में ही रहे। मंगलवार की तुलना में बुधवार को तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिला। अधिकतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 0.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
ठंड बढ़ने के बाद सड़कों पर चहल-पहल कम हो गई है। सड़क पर आने-जाने वाले लोग स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी लगाने के बाद भी कांपते दिख रहे हैं। बुजुर्गों और छोटे बच्चों को ज्यादार परेशानी हुई। सरगटिया स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि बुधवार को मौसम का अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। मौसम में लगातार बदलाव के चलते ठंड बढ़ने का अनुमान है। छह किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिम की ओर से चली हवा से आने वाले दिनों में कोहरे के साथ ठंड बढ़ेगी और शीतलहर का प्रकोप भी प्रभाव डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें