फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फिर बदला मौसम, आज से छह तक ऑरेंज अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। माैसम विभाग की ओर से मंगलवार से आने वाले कुछ दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके अनुसार जिले में सुबह कोहरा और दिन के समय आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। चार से छह फरवरी तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऑरेंज अलर्ट की तिथियों में जिलों में अत्यधिक घने कोहरा पड़ सकता है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया के मौसम वैज्ञानिक श्रुति वी सिंह ने बताया कि नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से शुरू हुई बूंदाबांदी ने जिले की मौसम को खराब कर सकता है। जिले में यह बदलाव छह फरवरी तक रहेगा। इसके बाद कोहरा छंटेगा और तापमान में हल्की गिरावट आएगी। उन्होंने बताया कि छह फरवरी तक जिले में सुबह और शाम के समय कोहरा छाया रहने और दो से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से पश्चिमी हवा चलने की संभावना है।
उन्होंने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि पूर्वानुमान अवधि के दौरान सुबह के समय मौसम का सापेक्षिक आर्द्रता 77 से 89 प्रतिशत और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 36 से 43 प्रतिशत रहने की संभावना है।
विज्ञापन

इस अवधि में हल्के बादल भी छाए रहेंगे।लक्ष्मीगंज संवाद क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद तेज हवा चलने से मौसम में अचानक परिवर्तन हो गया। आसमान में बदली छाने के साथ ही तापमान में गिरावट आई। लोगों का कहना था कि ठंड बढ गई हैं। मंगलवार सुबह कोहरा छाया हुआ था, लेकिन तेज धूप निकली थी।
इसके बाद दोपहर बाद तेज हवा चलने लगी। क्षेत्र के लालाछपरा, खोटही, पगार, दीउलिहा मनिया छपरा आदि गांवों में तेज हवा से तापमान में अचानक परिवर्तन हो गया। संतोष यादव, महेंद्र सिंह, सूरज सिंह, मनोहर सिंह, रामबाबू कुशवाहा ने बताया कि दोपहर बाद तेज हवा चलने से ठंड काफी बढ़ गई है। बादल छाने से बारिश के आसार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें