रामकोला थाने में आयोजित बैठक में मौजूद चौकीदार।स्रोत-सोशल मीडिया
रामकोला। थाने पर रविवार को क्षेत्र की चौकीदारों की बैठक करते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अपराध की रोकथाम में चौकीदार की भी अहम भूमिका होती है, जो भी विवाद गांव में होते हैं उनकी भी जानकारी चौकीदार को रखनी चाहिए।
गांव में पशु तस्करी में शामिल लोगों को अपनी नजरों से देखें और पुलिस को सूचना दें क्योंकि पशुओं की तस्करी गांव की ही कुछ व्यक्तियों द्वारा खरीद कर दूसरे जगह पहुंचाने का काम किया जाता है। आपकी पौनी नजर से उनके पर करवाई किया जा सके। उन्होंने कहा कि चौकीदार पुलिस का अंग है उसे अपराध रोकने में भरपूर पुलिस को सहयोग करना चाहिए।