तमकुहीराज। स्थानीय थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती की तहरीर के आधार पर बिहार निवासी एक युवक के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है। आरोपी युवक विभिन्न मोबाइल नंबरों से युवती को फोन कर परेशान कर रहा था और अश्लील वीडियो भेज कर परेशान कर रहा था। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती के व्यक्तिगत मोबाइल नंबर व घर के मोबाइल नंबरों पर बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सिकटिया पंचायत के गांव बाराचाप निवासी रंजन यादव फोन कर परेशान करता व सोशल मीडिया प्लेटफार्म के व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेज कर परेशान करता था। पीड़ित युवती ने आरोपी युवक ने नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद आरोपी युवक अन्य मोबाइल नंबरों से युवती को दोबारा फोन कर परेशान करने लगा। युवती ने तमकुहीराज पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष तमकुहीराज सुनील कुमार वर्मा ने बताया आरोपी युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है।