फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कोटे की दुकान के लिए हुआ मतदान, अभिलेख लेकर एडीओ पंचायत भागे

Tue, 26 Aug 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक क्षेत्र के सिरसिया कला गांव में तीन माह से निलंबित चल रही सरकारी राशन की दुकान के चयन के लिए सोमवार को मतदान कराया गया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद सर्वाधिक मत पाने वाले प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देने की बात कहकर एडीओ पंचायत मौके से सभी अभिलेख लेकर चले गए। देर शाम तक उनके न लौटने पर ग्रामीणों ने ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। जिलाधिकारी के निर्देश पर हरिजन प्राथमिक विद्यालय सिरसिया कला पर सुबह से ही ग्रामीण जुटे। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एडीओ पंचायत मोहन सिंह और सचिव अशोक प्रसाद, प्रत्यूष राय की देखरेख में मतदान हुआ।
विज्ञापन

इसमें हृदेश कुशवाहा को 580 मत और प्रभु गुप्ता को 456 मत मिले। हारने वाले प्रत्याशी के समर्थकों ने मतदान प्रभावित करने के लिए हो-हल्ला किया, लेकिन प्रशासन ने समझा-बुझाकर उन्हें हटा दिया। मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशी ने प्रमाण पत्र की मांग की तो एडीओ पंचायत ने कहा कि ब्लॉक पर चलकर प्रमाण पत्र मिलेगा। इसके बाद वे सभी अभिलेख लेकर चले गए। ग्रामीण जब पंचायत कार्यालय पहुंचे तो पता चला कि एडीओ पंचायत वहां नहीं आए। फोन पर भी सम्पर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें