फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी : डीएम

विज्ञापन
कप्तानगंज में मतदाता जागरुकता गोष्ठी में मौजूद लोग। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान जरूरी : डीएम
विज्ञापन

श्री महावीर महाविद्यालय में आयोजित हुुई जागरुकता गोष्ठी
कप्तानगंज(कुशीनगर)। श्री महावीर महाविद्यालय में सोमवार को मतदाता जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधान और बीएलओ शामिल हुए। डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि मतदाताओं की जागरुकता से ही मतदान प्रतिशत में वृद्धि होगी।
उन्होंने कहा कि मतदाताओं को संविधान में मिले मतदान के अधिकार का सदुपयोग करना चाहिए। एक-एक वोट देश व प्रदेश में परिवर्तन ला सकता है। डीपीआरओ अभय यादव ने कहा कि मतदान में महिलाओं की भागीदारी बराबर होनी चाहिए, तभी मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। खाना बनाने से पहले मतदान जरूरी है। महिलाओं को बूथ तक ले जाने के लिए घर के मुखिया को संकल्प लेना चाहिए। संचालन हरेकृष्ण पांडेय ने किया।
विज्ञापन

इस दौरन डीएसओ दिलीप कुमार, बीडीओ कप्तानगंज प्रवीण कुमार शुक्ला, बीडीओ रामकोला कृष्णा चतुर्वेदी, बीईओ कप्तानगंज आशीष कुमार मिश्र, पूर्ति निरीक्षक दुर्गादत्त, अखिलेश सिंह, रघुनंदन सिंह, धर्मराज सिंह, जटाशंकर सिंह, सुभाष यादव, वीरेंद्र कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
‘प्रत्येक व्यक्ति को मतदान का अधिकार’
पिपरा बाजार/गंगुआ बाजार। संविलियन विद्यालय सेखुई खास में सोमवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें खड्डा और नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के ग्राम प्रधान, कोटेदार और बीएलओ शामिल हुए।
विज्ञापन

डीएम एस. राजलिंगम ने कहा कि लोकतंत्र में देश के प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने का अधिकार होता है, इसलिए शत-प्रतिशत लोगों को इसमें शामिल होना चाहिए।
कार्यक्रम को डीपीआरओ अभय कुमार यादव, बीईओ नेबुआ नौरंगिया अजय तिवारी, बीडीओ खड्डा राजीव मोहन त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख केे प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने संबोधित किया। संचालन सेखुई गांव के प्रधान राजेंद्र पाल ने किया। गंगुआ बाजार क्षेत्र के कोटे की सभी दुकानों पर सोमवार को मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्ति निरीक्षक तमकुही बीएन सिंह ने अनाज लेने आए कार्डधारकों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान गांव के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें