फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में सभी उम्मीदवारों के पर्चे मिले वैध

विज्ञापन
एसडीएम सदर न्यायालय में नामांकन पत्रों की जांच करते अधिकारी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
जांच में सभी उम्मीदवारों के पर्चे मिले वैध
विज्ञापन

जनपद की सात विधानसभा सीटों पर 95 उम्मीदवारों ने किया है नामांकन
कुशीनगर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवारों के पर्चों की सोमवार को जांच की गई। सभी के पर्चे वैध मिले।
जनपद की सात विधानसभा सीटों के लिए चार से 11 फरवरी तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। कुल 95 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। सोमवार को इन नामांकन पत्रों की जांच जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम एस. राजलिंगम की देखरेख में की गई।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 329 खड्डा विधानसभा सीट से 12, 330 पडरौना से 15, 331 तमकुहीराज विधानसभा सीट से 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। 332 फाजिलनगर से 14, 333 कुशीनगर से 14, 334 हाटा से 14 और 335 रामकोला (सुरक्षित) विधानसभा सीट से 14 सहित प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया था।16 फरवरी को नाम वापसी की तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें