फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पट्टन में ग्रामीणों ने खुद हटाया अतिक्रमण

Tue, 27 May 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मथौली। हाटा तहसील के पट्टन गांव निवासी साहब सिंह ने हाटा तहसील में एक प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के कुछ लोग खलिहान व पोखरी के नंबर में पक्का दो मंजिला मकान बना लिया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर हाईकोर्ट चले गए। हाईकोर्ट ने आवेदक के मामले का संज्ञान लेकर आदेश दिया कि अवैध जमीन में बना मकान को ध्वस्त कर जमीन से अतिक्रमण खाली कराई जाए। सोमवार को राजस्व टीम गांव में जेसीबी लेकर पहुंची अभी बाउंड्री तोड़ रही थी कि अतिक्रमण करने वाले लोग अतिक्रमण स्वयं तोड़ कर खाली करने लगे।
विज्ञापन

हाटा तहसील क्षेत्र के गांव पट्टन निवासी साहब सिंह ने तहसील हाटा में एक प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव के वर्तमान प्रधान मुंशी सिंह सहित कुछ लोग खलिहान व पोखरी की जमीन पर पक्का दो मंजिला मकान बनाकर अपने परिवार के साथ मकान में रहते हैं। इस मामले को हाईकोर्ट में एक मुकदमा दाखिल कर दिया जिसमें हाईकोर्ट ने हाटा तहसील को एक आदेश दिया कि खलिहान व पोखरी से अतिक्रमण को हटवाकर जमीन खाली कराया जाए।

न्यायालय के आदेश पर तहसीलदार ने प्रधान मुंशी सिंह सहित अन्य लोगों को एक नोटिस भेज कर अतिक्रमण हटाने को कहा था। सोमवार को तहसील से राजस्व विभाग की टीम जेसीबी मशीन लेकर गांव में पहुंच अतिक्रमण खाली करा रहे थे कि अतिक्रमण करने वाले मुंशी सिंह, रामभवन सिंह, प्रमोद सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामदास ने स्वयं मकान तोड़ कर अतिक्रमण खाली करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर राजस्व टीम , संजय गुप्ता , अजय सिंह , चन्द्रहास सिंह, नितिन उपाध्याय, सर्फराज अहमद आदि लोगों मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें