जौरा बाजार पूराने जर्जर बिजली के तारो को बदलने के लिए प्रदर्शन करते ग्रामीण।स्रोत-सोशल मीडिया
- फोटो : mrt
जौरा बाजार। क्षेत्र के तेलिया टोला के लोगों ने मंगलवार को गांव में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने गांव में लगे बिजली के जर्जर तार को बदलकर नए तार लगाने की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे संजय तिवारी, राधेश्याम गुप्ता, राजन गुप्ता, गिरीश, प्रभावती देवी, इसरावती, लक्ष्मी देवी, फुलदेवी, राजवती, राजकली, मैनेजर यादव आदि ने कहा कि गांव में लगे पुराने बिजली के तार जर्जर हो गया। इसके चलते थोड़ी बहुत शॉट सर्किट होने पर बिजली का तार टूट जाता है। इससे लोगों में दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। इस जर्जर तार को बदलने के लिए बिजली निगम के एसडीओ को कई बार मांग पत्र दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस संबंध में एसडीओ श्याम उर्फ पप्पू जयसवाल ने कहा कि जानकारी है। तार की व्यवस्था कराकर जल्द ही बदलवा दिया जाएगा।