फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: आवास दिलाने के लिए गांव वालों ने किया प्रदर्शन

Sun, 10 Dec 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। क्षेत्र के किशुनपुर विजयपुर के लोगों ने गांव में प्रदर्शन किया। इन लोगों ने आवास समेत अन्य सरकारी योजनाएं दिलाने की मांग की। लोगों ने चेताया कि यदि शीघ्र उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रर्दशन कर रहे शामिल शिवनारायण ने कहा कि वे लोग आवास समेत अन्य योजनाओं के लिए सभी पात्रता पूरी करते हैं। इसके बाद भी उन्हें इन सुविधाओं से वंचित रखा गया है। इसके अलावा सोख्ता, शौचालय, शुद्ध पेयजल आदि योजनाओं से उन्हें महरूम रखा गया है। इसकी मांग के लिए ग्राम प्रधान समेत ब्लॉक स्तर के सभी संबंधित अधिकारियों से कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेताया कि यदि उन्हें शीघ्र इन योजनाओं का लाभ नहीं मिला तो जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान नसरूल्लाह, जयनारायण, इस्तखार, विनोद, गंगोत्री, सहाबुद्दीन, रीता, सेराज, ताहिर, रमजान, मैनुदिन, असलम, असरफी, नेयाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें