फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: घर में घुसे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

Tue, 10 Jun 2025 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही/तिवारी पट्टी। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम के टोला लालगंज में रविवार की शाम करीब पांच बजे पांच की संख्या में चोर तीन घर में घुसकर सामान ले जाने लगे। इसे देख गांव के लोगों ने शोर मचाया तो वहां काफी संख्या में लोग जुट गए। गांव के लोगों काे आता देख चार चोर वहां से भाग निकले, लेकिन लोगों ने एक चोर को पकड़क पर पहले तो पिटाई की बाद में पुलिस बुलाकर उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गौरीश्रीराम के टोला लालगंज गांव के एक पीपल के पेड़ के नीचे गांव के लोग बैठे थे। तभी मोतीचंद के घर की महिलाएं घर गईं। घर में एक चोर देख शोर मचाते हुए उसे पकड़ लिया, जबकि शेष चार चोर गांव के लोगों को आते दिखे भाग निकले। महिला के मुताबिक चोर उनके कमरे में रखे बक्से से दो मंगल सूत्र, एक जोड़ी पायल आदि निकाल लिए थे। इसी दिन गांव के संतोष और शंभू के घर में चोरी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस पकड़े गए चोर से कड़ाई से पूछताछ की तो उसकी पहचान प्रिंस गुप्ता निवासी गड़हिया थाना तुर्कपट्टी के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में चोर ने गांव के संतोष और शंभू के घर में चोरी की बात स्वीकार की। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजू सिंह ने बताया कि गांव की जगेसरी देवी की तहरीर पर आरोपी चोर के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें