फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 बोरी अनाज लदे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
15 बोरी अनाज लदे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ा
विज्ञापन

वाहन को कोतवाली पुलिस को सौंपा
जटहां बाजार(कुशीनगर)। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जरार गांव में बृहस्पतिवार शाम एक वाहन से ले जा रहे करीब 15 बोरी अनाज को गांव के लोगों ने पकड़कर हंगामा किया। पुलिस लोगों को शांत कराकर अनाज लदे वाहन को थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार जरार गांव के कोटेदार की मौत होने के बाद उसे बगल के गांव कंठीछपरा से संबद्ध कर दिया गया है। शाम करीब साढ़े पांच बजे कोटेदार जरार गांव के पंचायत भवन में रखी अनाज की बोरियों को एक वाहन पर लदवाकर कहीं ले जा रहा था। लोगों को इसकी जानकारी हुई तो ग्राम प्रधान सतीश गौतम की अगुवाई में काफी संख्या में लोग वहां पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसकी सूचना एसडीएम सदर महात्मा सिंह को दी गई। एसडीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस वाहन सहित अनाज को कोतवाली ले गई। जरार गांव के प्रधान सतीश गौतम का कहना है कि पिछले महीने 40 से अधिक लोगों को अनाज नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि एसडीएम के माध्यम से सूचना मिली है। स्टॉक की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि अगर आरोप सही पाया गया तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें