पकवा इनार। वर्मी बुद्ध विहार के वीआईपी धर्मशाला के कमरे में फंदे से लटककर जान देने वाली महिला के शव का तीसरे दिन भी पोस्टमार्टम नहीं हो पाया, इसकी वजह मृतिका के परिजन और तेलंगाना पुलिस घटना के बाद बृहस्पतिवार को भी नहीं आई। स्थानीय पुलिस अब शुक्रवार को परिजन और तेलंगाना पुलिस के आने की बात कह रही है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं नौ महीने की बच्ची को 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन कुशीनगर की कस्टडी में है। उसे भी चाइल्ड हेल्पलाइन कोर्ट के माध्यम से रक्त संबंधी को सौंपेगी।
तेलंगाना के जिला नागर कुरनूल के कस्बा अक्षमा पेटा निवासी 35 वर्षीय विजय लक्ष्मी अपने नौ माह की बच्ची के साथ बीते 11 मई को कुशीनगर आई थी। जहां वर्मी बुद्ध के वीआईपी धर्मशाला में कमरे में ठहरी हुई थी। बीते मंगलवार की शाम करीब चार बजे घटना की जानकारी पुलिस को हुई थी। मामले में आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई थी। इस बावत चौकी इंचार्ज गौरव शुक्ल ने बताया कि तेलंगाना पुलिस और मृतका के परिजन आ रहे हैं। उनसे बात हुई है। शाम चार बजे तक झांसी के आसपास पहुंचने की बात कहे हैं। वह शुक्रवार को ही पहुंचेंगे। तभी मृतिका का पोस्टमार्टम होगा।