फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: गर्मी व लू से बचाएगी सतर्कता, दोपहर में घर से निकलने से बचें

Wed, 11 Jun 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। तापमान में हुई अत्यधिक वृद्धि और लू के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। डीएम ने लोगों से लू से बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी बरतने की सलाह दी है। बिना काम के दोपहर में घरों से बाहर नहीं निकलने और पूरा शरीर ढककर निकलने की सलाह दिया गया है। इधर एक सप्ताह से मौसम की बेरूखी को देखते हुए यह आदेश जारी किया गया है।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि लू एक गंभीर समस्या है, जिससे शरीर का तापमान असामान्य रूप से बढ़ जाने से जानलेवा साबित हो सकता है। उन्होंने बताया कि दिन के सबसे गर्म समय, विशेषकर सुबह 11 बजे से दिन के चार तक बाहर निकलने से बचें। यदि आवश्यक हो तो सिर को टोपी, गमछा या रूमाल से ढककर, हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनकर ही बाहर निकलें। शरीर में पानी की कमी न हो, इसके लिए नियमित अंतराल पर पानी, नींबू पानी, छाछ, आम पना जैसे तरल पदार्थों का सेवन करें। अधिक गर्मी होने पर ठंडी, छायादार, हवादार और स्वच्छ जगह पर ठहरना चाहिए। यदि किसी को चक्कर आना, बुखार, उल्टी या कमजोरी जैसे लक्षण महसूस हों तो उसे तत्काल निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर डॉक्टर से परामर्श कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को विशेष देखभाल की जरूरी है। उन्हें बेवजह धूप में न निकलने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें