फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीबी से पोखरे की खुदाई का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी से पोखरे की खुदाई का वीडियो वायरल
विज्ञापन

- बीडीओ ने जांच के दिए निर्देश
सवाद न्यूज एजेंसी
गंगुआ बाजार। तमकुही विकास खंड के पिपरा बघेल गांव में पोखरे की खुदाई मनरेगा मजदूरों से न कराकर जेसीबी से कराया जा रहा है। शनिवार सुबह इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद बीडीओ तमकुही ने मामले की जांच का निर्देश दिए हैं।
प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना अमृत सरोवर योजना के तहत ग्राम सभा में भूमि का चयन कर मनरेगा के तहत पोखरा बनवाए जा रहे हैं। पोखरों के निर्माण से मनरेगा मजदूरों को भी रोजगार मिलने की बात कही गई थी। लेकिन जिम्मेदार यह कार्य मनरेगा मजदूरों से न कराकर जेसीबी से पोखरे की खुदाई करा रहे हैं। ताकि जल्दी से काम पूरा कराने का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही एक मामला क्षेत्र के पिपरा बघेल ग्राम सभा का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद किसी ने इसकी शिकायत बीडीओ से कर दी। वहीं, पिपरा बघेल के ग्राम प्रधान शंभू शर्मा ने बताया कि आरोप निराधार है। कुछ लोगों ने साजिश करके वीडियो वायरल किया है। यह वीडियो मेरे गांव का नहीं है। वहीं, खंड विकास अधिकारी तमकुही ने मामले की जांच एपीओ मनरेगा को सौंपी है। बीडीओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें