चना का पैकेट फाड़कर वितरण करने का वीडियो वायरल
यूजर ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई
छितौनी(कुशीनगर)। सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शानिवार से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें चना का पैकेट फाड़कर लोगों में वितरण करते दिखाया गया है। वीडियो के यूजर ने पोस्ट कर विभाग तथा कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
खाद व रसद विभाग की तरफ से कार्डधारकों में वितरण होने वाले चना के पैकेट को फाड़कर चना निकाल कर उसमें टेप लगा पैकेट का वितरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नगर पंचायत छितौनी की बताई जा रही है। वीडियो में दिखने वाले युवक व महिलाएं छितौनी के ही एक कोटेदार पर चना का पैकेट फाड़कर 200 ग्राम चना निकाल कर बेचने और पैकेट को पुन: टेप से चिपका कर वितरण करने का आरोप लगा रहे है।
इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर खड्डा बीएन मिश्रा ने बताया कि इस तरह का वीडियो संज्ञान में आया है। इसकी जांच की जा रही है। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।