फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक छोड़ने के नाम पर तीन हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक छोड़ने के नाम पर तीन हजार रुपये मांगने का वीडियो वायरल
विज्ञापन

खड्डा(कुशीनगर)। बाइक छोड़ने के एवज में हनुमानगंज थाने के दीवान द्वारा तीन हजार रूपये मांगने का एक वीडियो वायरल हुआ है। दीवान द्वारा पैसे को उपर तक मैनेज करने की बात भी कही जा रही है। वीडियो क्लीप दो दिन पहले का बताया जा रहा है। पुलिस अफसर अभी मामले की छानबीन के बाद ही कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

महराजगंज जनपद के कोठीभार थाना क्षेत्र के बिसोखोर गांव निवासी संजय किसी कार्य से दो दिन पहले हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा आए थे। इस दरम्यान हनुमानगंज पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। कागज अपूर्ण होने के चलते बाइक थाने में रखवा लिया गया। आरोप है कि दीवान ने एक दिन का समय देते हुए कहा की तीन हजार रुपये लेकर आना, गाड़ी ले जाना। अन्यथा गाड़ी सीज हो जाएगी। दो मिनट सात सेकेंड के वीडियो में थाने के दीवान से पैसे के लेनदेन की बात हो रही है। वीडियो में गाड़ी चालक कुछ पैसा देता, जिस पर दीवान पूछते हैं कितना है, जबाब मिलता है पन्द्रह सौ तो वह भड़क जाते हैं। याद दिलाते हैं की कितना कहा था। चालक कहता है तीन हजार। मध्यस्थता करा रहा एक व्यक्ति दीवान जी से बाइक चालक की गरीबी व लाचारी का हवाला देकर पांच सौ और देने की बात कहता है। दीवान जी कह रहे हैं इसमें उपर भी मैनेज करना पड़ेगा। अभी चालान हो जाए तो कोर्ट में 10 हजार लग जाएगा। गाड़ी सड़ जाएगी, तमाम लोगों की गाड़ी सड़ रही है। दीवान जी यह भी कह रहे हैं चलो साहब से बात करना पड़ेगा। इस बावत हनुमानगंज के एसओ पंकज गुप्ता इतना तो स्वीकार करते हैं की वीडियो में दिख रहे व्यक्ति थाने के दीवान हैं। परंतु उनका कहना है की पैसा लेने की बात इसमें पुष्ट नहीं हो पा रही है। केवल वार्तालाप भर है। इसकी तहकीकात कराई जाएगी। सीओ खडडा शिवाजी सिंह ने कहा कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है, गंभीर प्रकरण है। इसकी जांच कराकर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें