फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

321 नए कोरोना संक्रमित मिले, 160 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
321 नए कोरोना संक्रमित मिले, 160 हुए स्वस्थ
विज्ञापन

पडरौना। बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना से 321 नए लोग संक्रमित मिले, जबकि 160 मरीज ठीक हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1916 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार को 4622 लोगों का सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया, जबकि 3159 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 2838 निगेटिब और 321 पॉजिटिव केस हैं। संक्रमित मिलने वालों में दुदही क्षेत्र से 21, फाजिलनगर से 25, हाटा से 25, कपतानगंज से 19, कसया से 22, खड्डा से 18, पडरौना से 35, मोतीचक से 27, नेबुआ नौरंगिया से 48, रामकोला से 27, सेवरहींसे सात, सुकरौली से 26, तमकुही से 10, विशुनपुरा से चार एवं अन्य क्षेत्रों से सात लोग शामिल हैं। इस तरह अब तक कराई गई 492000 लोगों की जांच में 13602 लोग संक्रमित मिले हैं। जिनमें 93 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 11593 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 1916 है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें