फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता ने वापस ली शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता ने वापस ली शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन

निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर हुआ था हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीराज। कस्बे के एक निजी अस्पताल में हुए नवजात की मौत के मामले में मंगलवार को शिकायत वापस ले ली गई। हालांकि पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात कस्बा के समउर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में देखने को मिला। सेवरही थानाक्षेत्र के धुरिया गांव की निवासी काजल ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे के इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उससे इलाज के नाम पर मोटी रकम भी वसूली गई। महिला की शिकायत की जानकारी होते ही आसपास के बहुत से लोग अस्पताल के सामने एकत्र होकर कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसओ ने नाराज लोगों को समझाकर शांत कराया। मंगलवार को पीड़ित महिला और अस्पताल प्रबंधन के बीच समझौता हो गया। इस संबंध में तरयासुजान थाने के एसओ कपिलदेव चौधरी का कहना है कि नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला ने शिकायत वापस ले ली है। उसका कहना है कि शिकायत बेबुनियाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें