फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: जंगल सिंघापट्टी में शिविर लगाकर कराया गया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के जंगल सिंघापट्टी गांव में सोमवार को मुसहर परिवारों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से संतृप्त करने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। कर्मचारियों की टीम ने घर-घर जाकर मुसहर परिवारों का सत्यापन किया, ताकि कोई भी पात्र परिवार सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन

अभियान के तहत पात्र परिवारों को आवास, पेंशन, शौचालय, आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड सहित स्वास्थ्य, कृषि और चिकित्सा विभाग से जुड़ी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की गई। कर्मचारियों ने परिवारों से संबंधित अभिलेख और पात्रता की जानकारी जुटाई तथा योजनाओं से छूटे हुए लाभार्थियों को चिह्नित किया। सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कोई भी पात्र मुसहर परिवार सरकारी सुविधा से वंचित न रहे, इसके लिए ऐसे अभियान लगातार चलाए जाने चाहिए।
ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि पात्र परिवारों को एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने की पहल सराहनीय है। इससे ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परियोजना निदेशक पीयूष कुमार सिंह ने कहा कि सत्यापन के दौरान पात्र परिवारों की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाई जा रही है। जिन परिवारों को जिस योजना की पात्रता होगी, उन्हें उससे जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान बीडीओ अखंड प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें