फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: बाड़े में लगी आग, गाय गंभीर रूप से झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
उजारनाथ। पटहेरवा क्षेत्र के करमैनी टोला रामकोला में रविवार रात जयप्रकाश कुशवाहा के बाड़े में आग लग गई। आग की लपटों में घिरी गाय को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। सोमवार सुबह पशु पालन विभाग की टीम पहुंची और उपचार के लिए एंबुलेंस भेजने की बात कही।
विज्ञापन

गांव के जयप्रकाश कुशवाहा रोज की तरह रविवार शाम घर से कुछ दूरी पर स्थित बाड़े में गाय को बांधकर घर चले गए थे। रात करीब आठ बजे ग्रामीणों ने बाड़े में आग लगी होने की सूचना दी। परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने बाड़े को अपनी चपेट में ले लिया था और गाय भी लपटों से घिर चुकी थी। लोगों के काफी प्रयास के बाद गाय को बाहर निकाला तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। सोमवार सुबह घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई। सूचना पर डॉ. सुनील सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें