फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: परीक्षा केंद्र वाले मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन

Mon, 08 Jun 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के तीन समेत जिले के पांच केंद्रों पर सोमवार से बुधवार तक प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा होगी। परीक्षा केंद्र तक अभ्यर्थियों को आवागमन में दिक्कत न हो, इसके लिए यातायात पुलिस की तरफ से शहर में रूट डायवर्जन लागू कर दिया है।
विज्ञापन

परीक्षा के समय केंद्र की तरफ से जाने वाले मार्ग पर सभी तरह के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा, जबकि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रूट डायवर्जन से छूट दी गई है। वहीं सोमवार को रोडवेज की सभी बसें बस स्टेशन तक आएंगी।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज में एक और उदित नारायण पीजी कॉलेज में दो समेत कुल तीन परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं। इसके अलावा किसान इंटर कॉलेज साखोपार और बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर समेत जिले में पांच केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र तक पहुंचे में परीक्षार्थियों को दिक्कत न हो इसके लिए परीक्षा केंद्र की तरफ से जाने वाले मार्ग पर अभ्यर्थियों के वाहनों के अलावा अन्य वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक अश्वनी कुमार राय ने बताया कि परीक्षा के दौरान पडरौना शहर में अगल-बगल के दो कॉलेजों में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके चलते यहां अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है। परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को परेशानी न हो इसके लिए सोमवार से बुधवार तक परीक्षा केंद्र की तरफ से जाने वाले मार्ग पर सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक अभ्यर्थियों के अलावा अन्य सभी तरह के वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें